क्राइम

कासगंज पुलिस की चेकिंग में युवक गिरफ्तार, तमंचा और दो कारतूस बरामद

कासगंज न्यूज

कासगंज, 7 सितंबर। अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कासगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और 315 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में थाना कासगंज पुलिस ने रविवार रात चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान बारह पत्थर मैदान के पास से आकिफ उर्फ अन्ना पुत्र मौहम्मद रफीक, निवासी अहिरौली, थाना व जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और 315 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कासगंज में मुकदमा अपराध संख्या 536/26, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र सहित थाना कासगंज पुलिस टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!