कासगंज में अवैध आतिशबाजी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, करीब 30 किलो आतिशबाजी बरामद
कासगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जनपद कासगंज में अवैध आतिशबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली कासगंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 30 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी और उसे बनाने का सामान बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर को नदरई तिराहे के पास से पप्पू पुत्र रामचन्द्र, निवासी ग्राम नदरई को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान तीन बोरों में करीब 30 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी और आतिशबाजी बनाने का सामान मिला।
इस मामले में कोतवाली कासगंज में बीएनएस की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2025 में भी विस्फोटक अधिनियम से संबंधित मुकदमा दर्ज हुआ था।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
निरपेक्ष समाचार 24×7 — हर खबर डंके की चोट पर।



