कासगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: 32 लाख रुपये के 120 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
कासगंज पुलिस

कासगंज। जनपद में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में कासगंज पुलिस की साइबर सेल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विभिन्न राज्यों और जनपदों के अलग-अलग स्थानों से कुल 120 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई गई है।


पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह के निर्देशन में साइबर सेल की टीम ने यह कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध पटियाली अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में साइबर सेल और थानों पर नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों ने अभियान चलाया।
पुलिस के अनुसार, CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग की मदद से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके बाद 16 अक्टूबर 2026 को सत्यापन के उपरांत मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए।
लंबे समय से गुम मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। मोबाइल स्वामियों ने कासगंज पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया


