टॉप न्यूज़

अमांपुर में रामलीला कलाकारों पर युवक को फरसे से घायल करने का आरोप, सविता समाज में आक्रोश

रामलीला मंचन के दौरान सविता समाज पर अभद्र टिप्पणी करने का भी आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को दी तहरीर


कासगंज। जनपद कासगंज के अमांपुर कस्बे में रामलीला मंचन को लेकर विवाद गहरा गया है। मंगलवार को कॉलेज रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में एक युवक के साथ मारपीट कर उसके सिर पर फरसे से वार करने का आरोप रामलीला के कलाकारों पर लगा है। हमले में सुभाष नगर निवासी जितेंद्र श्रीवास्तव पुत्र राधेश्याम सविता घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर को रामलीला मंचन के दौरान सविता समाज पर अभद्र टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया गया था। इसको लेकर समाज के लोगों में नाराजगी थी। मंगलवार को इसी मामले में बातचीत करने के लिए जितेंद्र श्रीवास्तव अग्रवाल धर्मशाला पहुंचे थे। आरोप है कि वहां रामलीला के कलाकारों से उनकी कहासुनी हो गई, जिसके बाद मारपीट करते हुए उनके सिर पर फरसे से वार कर दिया गया।

घटना के बाद सविता समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। समाज के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कथित अभद्र टिप्पणी करने और युवक पर हमला करने के आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई और दोनों पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी

।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!