मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत कासगंज पुलिस की पहल, सुलझे पारिवारिक विवादों से जुड़े परिजन सम्मानित
कासगंज पुलिस

कासगंज में पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और परिवारों को टूटने से बचाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में परिवार परामर्श केंद्रों के माध्यम से आपसी बातचीत और समझाइश से सुलझाए गए पारिवारिक विवादों से जुड़े परिजनों एवं अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान ने की। इस दौरान परिवार परामर्श केंद्रों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा गया कि आपसी संवाद और समझदारी से पारिवारिक विवादों का समाधान निकालना संभव है। अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में पुलिस की सहायता लेने का संदेश भी दिया।
बाइट: पुलिस अधिकारी
कार्यक्रम के माध्यम से कासगंज पुलिस ने परिवारों में आपसी विश्वास और सौहार्द बनाए रखने के साथ महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस का प्रयास है कि महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण मिले और पारिवारिक समस्याओं का समाधान संवाद एवं परामर्श के जरिए किया जा सके


