
आज कासगंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना अमांपुर क्षेत्र से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 42 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर की देर शाम गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दीपक निवासी परतापुर और गौरव उर्फ गोविन्द निवासी अलीपुर, थाना अमांपुर के रूप में हुई है। दीपक के कब्जे से 22 क्वार्टर और गौरव के कब्जे से 20 क्वार्टर देशी शराब बरामद की गई।
- पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत की गई।
रिपोर्ट
देवेन्द्र राजपूत
निरपेक्ष समाचार कासगंज



