लोकल न्यूज़

कासगंज: कछला बैरियर चौकी प्रभारी प्रबल सिंह को लोगों ने दी भावभीनी विदाई, 10 माह के कार्यकाल की हुई सराहना

कासगंज पुलिस

कासगंज। थाना सोरों क्षेत्र के कछला बैरियर चौकी प्रभारी प्रबल सिंह के स्थानांतरण के बाद रविवार को क्षेत्र के लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। करीब 10 महीने के कार्यकाल के दौरान प्रबल सिंह ने चौकी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आमजन के साथ बेहतर संबंध स्थापित किए।

कछला बैरियर चौकी के अंतर्गत न्यौली, चंदवा, हुसैनपुर, हसनपुर और मनकापुर समेत करीब छह से सात गांव आते हैं। इन गांवों के लोगों के साथ चौकी प्रभारी प्रबल सिंह का लगातार संपर्क रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरल व्यवहार और कार्यशैली के चलते वह आमजन के बीच काफी लोकप्रिय रहे।

क्षेत्र में किसी आपराधिक घटना या विवाद की सूचना मिलने पर प्रबल सिंह केवल तत्काल कार्रवाई तक सीमित नहीं रहते थे, बल्कि मामले की तह तक पहुंचने और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने का प्रयास करते थे। किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल करना और वास्तविक स्थिति को समझना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, चौकी प्रभारी ने अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाने का प्रयास किया। यही वजह रही कि उनके स्थानांतरण की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

विदाई समारोह में चंदवा गांव के ग्राम प्रधान सतेंद्र बघेल, हिंदू युवा वाहिनी के कासगंज राष्ट्रीय प्रचारक रामकिशोर शर्मा, मौजमपुर गांव के अनुज भारद्वाज, हुसैनपुर गांव के राहुल पंडित, दीवान धर्मेंद्र कुमार और उत्तर प्रदेश पुलिस के कई कर्मचारी शामिल रहे। लोगों ने प्रबल सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने करीब 10 महीनों में क्षेत्र के लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाए और हर परिस्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया। लोगों ने उन्हें नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!