टॉप न्यूज़यूपी

पटियाली में जेसीबी कार्रवाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के नेतृत्व में डीएम से कार्रवाई की मांग

कासगंज। पटियाली क्षेत्र में प्रशासन की जेसीबी कार्रवाई से नाराज पीड़ित किसानों ने धरना-प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि जमीन पर कब्जे के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कई परिवारों के घरों को प्रभावित कर दिया, जिससे उनके सामने गंभीर परेशानी खड़ी हो गई।

मामले को लेकर पीड़ित किसान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के पास पहुंचे और अपनी समस्या बताई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने ग्रामीणों के समर्थन में जिलाधिकारी कासगंज को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का उचित समाधान नहीं होता, तब तक वे अपने हक की आवाज उठाते रहेंगे। मामले को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!