टॉप न्यूज़

जनपद कासगंज: न्यौली, चंदवा व हसनपुर के 278 बाढ़ प्रभावित किसानों को ₹8.5 लाख की राहत, DBT से खातों में जाएगी राशि; विधायक हरिओम वर्मा ने बांटे चेक

निरपेक्ष समाचार से माध्यम से अधिकारियों तक पहुची किसानों की आवाज

जनपद कासगंज के ग्राम न्यौली, चंदवा और हसनपुर के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए राहत की खबर सामने आई है। 4 और 5 अक्टूबर को किसानों की समस्या प्रमुखता से उठाई गई। इसके बाद 6 अक्टूबर को अधिकारियों ने निरीक्षण किया और 7 अक्टूबर को राजस्व विभाग की बड़ी टीम ने नुकसान का जायजा लिया।

आज 278 किसानों के लिए करीब साढ़े आठ लाख रुपये की राहत राशि डीबीटी के माध्यम से खातों में भेजी गई। इनमें मेरे अपने गांव न्यौली के करीब 180 किसान और चंदवा के 18 किसान शामिल हैं।

इस दौरान अमापुर विधायक हरिओम वर्मा, एसडीएम और तहसीलदार मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि जिन पात्र किसानों की राशि अभी नहीं पहुंची है, उनके खातों में भी जल्द पैसा भेजा जाएगा।

साथियों, मेरे लिए गर्व की बात है कि मेरे गांव के सबसे ज्यादा किसान इस राहत प्रक्रिया में शामिल हैं।

जनता की आवाज उठाना ही मेरी पत्रकारिता का उद्देश्य

है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!