टॉप न्यूज़

कासगंज में मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं, बालिकाएं और छात्राएं सम्मानित

महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण का दिया संदेश।

कासगंज की रिजर्व पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम में मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को सम्मानित किया गया

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के योगदान को पहचान दिलाना, उनका मनोबल बढ़ाना और समाज में उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा, मेहनत और कार्यों से पहचान बनाने वाली महिलाओं एवं छात्राओं को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की गई।

मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस पहल के माध्यम से महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। साथ ही समाज में महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने तथा उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने के महत्व को रेखांकित किया गया।

पत्रकार देवेन्द्र राजपूत

निरपेक्ष समाचार कासगंज

हर खबर डंके की चोट पर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!