टॉप न्यूज़

कासगंज में 21 वर्षीय युवती की हत्या, रेलवे क्रॉसिंग के पास छत पर मिला शव

कासगंज में युवती की हत्या

कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर स्थित बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास 21 वर्षीय युवती की हत्या का मामला सामने आया है। युवती का शव एक समरसेबल की छत पर मिला। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, युवती मंगलवार देर रात घर से लापता हुई थी। बुधवार सुबह उसका शव घर से करीब सवा किलोमीटर दूर बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्यूबवेल की छत पर मिला। सूचना पर डीआईजी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल फोन से संबंधित जानकारी भी खंगाली जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत के कारण तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!